
ईद उल फितर का त्योहार आपसी भाईचारे के साथ हिंदू मुस्लिम मिलजुलकर मनाते हैं:अनंत
श्री बंशीधर नगर:— अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में मुस्लिम धर्मालंबियों ने ईद उल फितर का त्योहार अकीदत एवं हर्षोल्लाह के साथ मनाया। नगर उंटारी गोसाईबाग स्थित ईदगाह, कुशदण्ड ईदगाह,बरडीहा जमा मस्जिद,कोइन्दी ईदगाह, हुलहुला जमा मस्जिद सहित अन्य ग्रामीण मस्जिदों में ईद उल फितर की नमाज अदा किया गया ईद उल फितर की नमाज में बड़ी संख्या में लोगों ने ईदगाह एवं मस्जिदों में जाकर आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा किये नमाजियों ने मुल्क में अमन-चैन भाईचारे एवं शांति मोहब्बत की दुआ मांगी।मुस्लिम धर्मालंबियों में ईद को लेकर सुबह से ही उत्साह देखा गया बच्चे अपने अभिभावकों के साथ रंग-बिरंगे परिधानों में ईदगाह की ओर जा रहे थे नगर ऊंटरी ईदगाह कमेटी के द्वारा गोसाई बाग स्थित ईदगाह के मैदान में अतिथियों को बैठने के लिए आकर्षक ढंग से पंडाल सजाया गया था गोसाईबाग स्थित ईदगाह में मोहतिमम मौलाना अब्दुल कादिर साहब के द्वारा ईद उल फितर की नमाज अदा कराया गया
:— गोसाई बाग स्थित ईदगाह के बाहर लगे पंडाल में विधायक अनंत प्रताप देव के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने उपस्थित होकर ईद की नमाज के बाद लोगों को गले लगाकर ईद उल फितर की मुबारकबाद दिया।मौके पर झामुमो नेत्री किरण देवी, मुक्तेश्वर पांडेय,चेंबर अध्यक्ष शंभू नाथ सौदागर, कांग्रेस नेता ओम प्रकाश चौबे, संजीत कुमार छोटू, लल्लू राम,जदयू नेता रविप्रकाश बबलू, कामता प्रसाद सहित अन्य लोगों ने ईद उल फितर की मुबारकबाद दिया इस अवसर पर विधायक अनन्त प्रताप देव ने कहा कि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में सभी तरह का त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाता हैं ईद उल फितर का त्योहार आपसी भाईचारे के साथ हिंदू मुस्लिम मिलजुलकर मनाते हैं।
:-चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के बंशीधर नगर इकाई के द्वारा ईद उल फितर के अवसर पर गोसाईबाग स्थित ईदगाह पर शरबत पानी की व्यवस्था किया गया चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने नमाजियों को शरबत पानी पिलाकर ईद की मुबारकबाद दिये.
:- ईद उल फितर की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह एवं थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक के द्वारा लगातार क्षेत्र भ्रमण करते देखा गया नमाज को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर ईदगाह एवं मस्जिदों में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की तैनाती किया गया था।
मौके पर सदर तोहिद खान,सरपरस्त शमीम खान,हाजी नेजाम खान,कलाम खान,तस्लीम खान,लालबाबू खान,आमीन खान,हैदर खान,शोएब आलम,समसुल सिद्दीकी,सद्दाम आलम,ईदगाह कमेटी सदर पप्पू खलीफा,फुलटून खान,बरडीहा सदर मुश्ताक अहमद शेख,ताहिर हुसैन,राहत हुसैन,उस्मान अंसारी,ग्रामीण पुलिस कलाम अंसारी,अमीर हसन,वकील,डॉ रिजवान,राकिब,फिरोज,अफ़रोज़,मकसूद,असलम,नौशाद,इंतजार,अप्पू,नौशाद, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।






