जय भामा शाह क्लब में सप्तमी पर भव्य महाआरती और डांडिया, उमड़े हजारों श्रद्धालुओ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जय भामा शाह क्लब में सप्तमी की भव्य आरती और डांडिया का आयोजन, उमड़े श्रद्धालु

श्री बंशीधर नगर:–शारदीय नवरात्र के सप्तमी तिथि पर शहर के सब्जी बाजार स्थित जय भामा शाह क्लब में भव्य महाआरती और डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा और भारी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को खास बना दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झामुमो युवा नेता व भोजपुर गढ़ प्रमुख दीपक प्रताप देव, थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, शामिल हुए। क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों का पारंपरिक रूप से माता रानी का पट्टा भेंट कर स्वागत किया।
क्लब अध्यक्ष रजनीकांत मधुर उर्फ भोलू के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम वर्षों पुरानी परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने बताया कि “यह आयोजन हर वर्ष श्रद्धालुओं की आस्था के साथ और अधिक भव्य होता जा रहा है।”
महाआरती के दौरान महिलाओं और पुरुष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। भोजपुर गढ़ प्रमुख दीपक प्रताप देव ने अपने संबोधन में कहा, “दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक है। शक्ति की उपासना का यह पर्व लोगों के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह भरता है।
वहीं, थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने श्रद्धालुओं से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने आश्वस्त किया कि नगर में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तत्पर है।
महाआरती के उपरांत डांडिया कार्यक्रम ने श्रद्धालुओं को उत्सव के रंग में सराबोर कर दिया। शहर के विभिन्न इलाकों से पहुंची महिलाओं और युवतियों ने भक्ति एवं सांस्कृतिक गीतों पर डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया।
इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष लता देवी, क्लब संरक्षक भारत भूषण प्रसाद, अशोक जायसवाल, कामेश्वर प्रसाद,संजीत कुमार छोटु,बीरेंद्र अग्रहरि, प्रताप जायसवाल, मंटू प्रसाद, अमित कुमार गुड्डू, सचिव ऋतुराज जायसवाल, उपाध्यक्ष अजीत केशरी, नित्यानंद कुमार, आशीष गुप्ता, रंजू कुमार, शशि कुमार, प्रियांशु कुमार, अक्षय कुमार, सूरज कुमार, अविनाश कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Leave a Comment