जाम से मुक्त कराने को लेकर अनुमंडल प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया हैं:प्रभाकर मिर्धा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्री बंशीधर नगर :- शहर में आए दिन हो रहे जाम से मुक्त कराने को लेकर अनुमंडल प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जाम को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा ने नगर पंचायत के प्रशासक, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी को पत्राचार कर एक जून से से दिए निर्देशों का पालन कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने निर्देश का अवहेलना करने वालो पर कड़ी करवाई करने का निर्देश दिया है। एसडीओ ने दिए आदेश के माध्यम से बताया कि नगर शहरी क्षेत्र में थाना से अंबालाल बालिका उच्च विद्यालय तक एन एच 75 पर बस संचालकों और छोटे वाहन संचालकों द्वारा अनियंत्रित तरीके से पड़ाव किया जाता है जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाता है। उन्होंने दिए निर्देशों को एक जून से पालन कराने का निर्देश देते हुए बताया कि सभी वाहनों का पड़ाव स्टेट बैंक के समीप निर्माणाधीन बस स्टैंड स्थल से कराए।उन्होंने कहा कि सब्जी बजार चौक से बस या छोटे वाहनों का घुमाव नहीं कराना सुनिश्चित करेंगे।उन्होंने दिए निर्देशों के माध्यम से बताया कि कोई भी वाहन शहर में प्रवेश करते है तो सीधा गोसाईबाग मैदान से वाहन का घुमाव करेंगे।उन्होंने कहा कि कोई भी बस या छोटे वाहन सड़क के किनारे वाहन का पड़ाव नहीं करेंगे। उन्होंने भवनाथपुर मोड के समीप भी अनावश्यक तरीके से वाहन का पड़ाव नहीं करने का निर्देश दिया है।

Leave a Comment