झारखंड शिक्षा परियोजना एंव समग्र शिक्षा के तहत “रुआर कार्यशाला”का किया गया आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्री बंशीधर नगर:— प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में बुधवार को झारखंड शिक्षा परियोजना एंव समग्र शिक्षा के तहत “रुआर कार्यशाला”का आयोजन किया गया।कार्यशाला का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी रौशन कुमार,प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी तहमीना परवीन,बीआरपी श्रीकांत चौबे ने दीप प्रज्वलित कर किया।बीआरपी श्रीकांत चौबे ने कार्यशाला में उपस्थित प्रधानाध्यापकों को “रुआर कार्यक्रम’की जानकारी विस्तार से दिया।कार्यशाला को सम्बोधित करते हुये प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि आप सभी अपने पोषक क्षेत्र के सभी अनामांकित बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन कराना सुनिश्चित करेंगे नामांकन कराने के बाद बच्चे प्रतिदिन विद्यालय आवें इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है आप सभी शिक्षक समाज के दर्पण है आप ऐसे बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं जिनके माता पिता ,अभिभावको को शिक्षा से कोई जुड़ाव नहीं है विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थिति के लिये विभाग प्रयास जैसे कार्यक्रम चला रही हैं विद्यालय नहीं आने वाले बच्चों के माता पिता से मिलकर उन्हें बच्चों को विद्यालय भेजने का आग्रह करना चाहिये.बीआरपी श्री कांत चौबे ने विस्तृत जानकारी देते हुये कहा कि रुआर कार्यक्रम विद्यालय स्तर पर 25 अप्रैल से 10 मई तक चलेगा उन्होंने कहा कि प्रतिदिन विद्यालय स्तर पर विभिन्न प्रकार के गतिविधियों का आयोजन किया जाना है उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम विद्यालय आने वाले 10 छात्रों को टीका लगाकर एंव फूल देकर शिक्षकों द्वारा स्वागत किया जाना है विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षक, माता समिति की बैठक कर लगातार अनुपस्थित रहने वाले बच्चों को चिह्नित करना है तथा उनके माता पिता से मिलकर उन्हें विद्यालय भेजने के लिये प्रेरित करना है शिक्षिका रूबी कुमारी, सुजीत कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किया।कार्यशाला में बीआरपी प्रकाश कुमार सिंह, सीआरपी सजंय कुमार सिंह, अजय कुमार, बिरेन्द्र प्रजापति, शोभा कुमारी, शक्ति दास सिन्हा, शिक्षक रमेश प्रसाद, अलीम अंसारी, नित्यानंद तिवारी, राजीव रंजन चौबे, रागनी रवानी, बिनोद ठाकुर, ज्ञान प्रकाश, अनूप विश्वकर्मा, अमित कुमार,उदय कुमार,सुजीत कुमार, नरेश राम ,मुनेश्वर मेहता सहित सभी प्राधानाध्यापक उपस्थित थे।

Leave a Comment