डॉ यासीन फाउंडेशन के द्वारा निःशुल्क पीएफटी कैंप लगाकर 55 मरीजों किया गया का जांच

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गढ़वा:–मदरसा रोड स्थित तैबा हॉस्पिटल में डॉ यासीन फाउंडेशन के तत्वधान में नि शुल्क पीएफटी कैंप लगाकर गुरुवार 55 मरीजों का जांच किया गया। यह कैंप 16वा बार आयोजित किया गया। प्रत्येक महीने में डॉ यासीन फाउंडेशन के तत्वाधान में कैंप आयोजित किया जाता हैं। शिविर में मरीजों की PFT जांच की गई, जो फेफड़ों की कार्यक्षमता को मापने के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षण है।
उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य प्रति जागरूक करना और बीमारियों के बारे में जानकारी प्रदान किया गया। विभिन्न बीमारियों की प्रारंभिक जांच करना और उचित उपचार के लिए भी लोगों को मार्गदर्शन दिया गया।
डॉ अरशद अंसारी ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किया जाता है।मौके पर उपस्थित डॉ अरशद अंसारी असफाक अंसारी,संजय उरांव,खुर्शीद अंसारी,सोनम कुमारी, रजा अली,मोदसीर अंसारी,अभिषेक कुमार,सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Comment