डॉ राम मनोहर लोहिया की 115वीं जयंती क मनाया गया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्री बंशीधर नगर:—डॉ राममनोहर लोहिया विचार मंच के तत्वावधान में डॉ लोहिया के 115वीं जयंती के अवसर पर भवनाथपुर मोड़ स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया।डॉ राममनोहर लोहिया विचार मंच के सदस्यों ने प्रखर समाजवादी नेता डॉ राममनोहर लोहिया के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष कृष्णा विश्वकर्मा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि डॉ लोहिया प्रखर समाजवादी नेता,प्रसिद्ध विचारक व चिन्तक थे डॉ लोहिया संघर्षशील नेता व महान अर्थशास्त्री भी थे उन्होंने कहा कि इनका जन्म उत्तरप्रदेश के अम्बेडकर जिले के अकबरपुर ग्राम में हुआ था उन्होंने कहा कि हम सबों को उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुये उनके बताये मार्ग पर चलने की जरूरत है,तभी देश व समाज का विकास संभव है।सेवानिवृत्त शिक्षक सीताराम जायसवाल ने कहा कि डॉ लोहिया प्रारम्भ से ही मेधावी छात्र थे इनकी प्रारम्भिक शिक्षा गांव के विद्यालय में हुई थी वे 22वर्ष की अवस्था मे ही डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त कर लिये थे अपने तीव्र बुद्धि के कारण वे तीन माह में ही जर्मन भाषा सीखकर अपने प्रोफेसर को आश्चर्यचकित कर दिये थे.उन्होंने कहा कि वे व्यक्ति के स्वतंत्रता के समर्थक थे इनका पारखी व्यक्तित्व पूरी दुनिया और भारत का भविष्य देख लिया था इनकी कही बातें आज सत्य साबित हो रही है उन्होंने कहा कि जर्मन में 6 वर्ष तक रहने के कारण इनके जीवन पर कार्लमार्क्स का प्रभाव परिलक्षित होता है इनके जीवन पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का भी प्रभाव था.कहा जाता है कि इनके जीवन पर ढाई आदमी का प्रभाव दिखाई देता है.जिसमे कार्लमार्क्स,महात्मा गांधी तथा आधा जवाहरलाल नेहरू का।डॉ लोहिया विशाल व्यक्तित्व के धनी थे ये समाजवाद की स्थापना सत्याग्रह के माध्यम से करना चाहते थे उनका मानना था कि यूरोपीय समाजवाद हमारे देश के लिये लाभकारी नही है।मौके पर मंच के संरक्षक विजय सिंह, मथुरा पासवान,सलीम अंसारी,कमलेश बिहारी,बसंत जायसवाल,सत्येंद्र कुमार ठाकुर,पेंशनर समाज के अध्यक्ष गदाधर पांडेय,रामानन्द पांडेय,कमलेश्वर पांडेय,शिवनारायण चौबे,गोपाल राम,सुदर्शन राम,ओमप्रकाश विश्वकर्मा सहित अन्य उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन सीताराम जायसवाल ने किया।

Leave a Comment