
श्री बंशीधर नगर:- बंशीधर नगर में बुधवार को आयी तेज आंधी तूफान आने से अंबालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय के चार दिवारी के अंदर लगे लिप्टस का पेड़ की मोटा तीन डाली टूट कर गिर गया। जिसमें दो डाली धीरज कुमार पासवान के मकान पर गिर गया और कुछ भाग बिजली प्रवाहित एलटी लाइन पर गिरा हुआ था।जिससे कि धीरज कुमार पासवान के मकान के लेंटर पर गिरने से मकान का 3 फीट हिस्सा टूट गया।लिप्टस के पेड़ कि कुछ डाली ठेला-खुमचा लगने वाले ठेले से लगभग 5 फीट की दूरी पर दो टहनी गिरी पर कोई हताहत नहीं हुई।इसकी जानकारी बंशीधर नगर थाने को दी गई।थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक के द्वारा बिजली विभाग,नगर पंचायत को सूचित किया गया।पुलिस गस्ती कर रहे हैं वाहन को भेजा गया।गस्ती कर रहे हैं पु0अ0नी0 जितेंद्र कुमार स्थल पर आकर वहां का वस्तु स्थिति के बारे में थाना प्रभारी को सूचित किया गया।थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक के द्वारा लिप्टस की डाली को हटाने के लिए हाइड्रा भेजा गया।हाइड्रा के माध्यम से टुटी हुई तीनों डाली को हटाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।उसके बाद नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल मिश्रा के द्वारा सफाई सुपरवाइजर आशीष कुमार को सफाई कर्मियों के साथ भेजा गया।लिप्टस के पेड़ कि तीनों डाली को हाइड्रा से हटाने में लगभग 1 घंटे का समय लग गया।जिसके कारण रोड के दोनों ओर से वाहनों का कतार लग गई।क्षतिग्रस्त हुए मकान के मालिक धीरज कुमार पासवान ने बताया कि अंबालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापिका सविता गुप्ता को ग्रामीणों के द्वारा विशाल लिप्टस के पेड़ को कटवाने के लिए आवेदन दिया गया है।फिर भी विद्यालय के द्वारा पेड़ को नहीं कटवाया गया है।जिसके कारण आंधी तूफान में लिप्टस के पेड़ की दो डाली मेरे घर के लेंटर पर गिर गया।जिसके कारण मेरे लेंटर का कुछ हिस्सा टूट गया।अंबालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापिका सविता गुप्ता ने बताया कि विद्यालय परिसर में मुख्य प्रवेश द्वार के चार दिवारी के अंदर विशाल लिप्टस का पेड़ को काटने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी गढ़वा के पास लिप्टस के पेड़ को कटवाने कि अनुमति के लिए विद्यालय से मांग की गई है।पर जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा अभी तक कोई आदेश नहीं मिला है।जैसे ही आदेश मिलती है।त्वरित कार्य करते हुए लिप्टिस के पेड़ों को कटवा दिया जाएगा।






