तैबा हॉस्पिटल में 70 मरीजों का निःशुल्क बीएमडी किया गया जांच

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गढ़वा:–मदरसा रोड स्थित डॉ यासीन फाउंडेशन के तत्वावधान में बुधवार को निःशुल्क बीएमडी जांच तैबा हॉस्पिटल में आयोजित शिविर में 70 मरीजों का बीएमडी जांच किया गया। इस अवसर पर डॉ माहेरू यामनी ने कहा कि बीएमडी (बोन मिनरल डेंसिटी ) टेस्ट एक ऐसी जांच है, जो आपके हड्डियों के घनत्व को मापने के लिए की जाती है। यह टेस्ट आपको बताता है कि आपकी हड्डियां कितनी मजबूत हैं और ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा कितना है। उन्होंने कहा कि बीएमडी टेस्ट एक विशेष एक्स-रे मशीन का उपयोग कर किया जाता है। जो हड्डियों के घनत्व को मापता है। टेस्ट के दौरान, आपको एक टेबल पर लेटना होता है और मशीन आपकी हड्डियों से होकर एक्स-रे बीम भेजती है। बीएमडी टेस्ट के परिणाम को टी-स्कोर के रूप में रिपोर्ट किया जाता है। टी-स्कोर एक युवा, स्वस्थ व्यक्ति की तुलना में आपकी हड्डियों की ताकत का माप है। एक सामान्य टी-स्कोर -1 या उससे ऊपर है। बीएमडी टेस्ट यह एक सुरक्षित और दर्द रहित परीक्षण है।यह एक त्वरित और आसान परीक्षण है। यह ऑस्टियोपोरोसिस का पता लगाने और हड्डियों के फ्रैक्चर के जोखिम का मूल्यांकन करने में मदद करता है। शिविर के दौरान मरीजों की जांच डॉ माहेरू यामनी द्वारा किया गया। मौके पर डॉक्टर अरशद अंसारी,बीएमडी टेक्नीशियन संतोष सिंह,असफाक अंसारी, संजय उरांव,खुर्शीद अंसारी, सुमन कुमारी,अहमद रजा,परवीन सबा, सोनम कुमारी,राजा बाबू,सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Comment