देवर ने अपने सगे भाभी का टांगी से काटकर हत्या कर दिया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्री बंशीधर नगर :- थाना क्षेत्र के कुंबा खुर्द पंचायत के अमरसरई गांव में शुक्रवार के बीते शाम भूमि बटवारे के मामले में देवर ने अपने सगे भाभी का टांगी से काटकर हत्या कर दिया। घटना के बाद हत्या का आरोपी फरार हो गया। वही सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी आदित्य नायक ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना में मृतिका की पहचान राजकुमार उराव की 35 वर्षीय पत्नी रीना देवी के रूप में की गई। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने मृतिका के गोतनी देवा उराव की पत्नी अनु देवी के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर हत्या में प्रयोग किए गए टांगी को जब्त कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया। घटना के मामले पर मृतिका के गोतनी अनु देवी ने बताया कि शुक्रवार की शाम 6 बजे देवर विजय उराव भाभी रीना देवी से जमीन के हिस्सेदारी को लेकर झगड़ा कर रहा था। इसी दौरान बात बढ़ गया जिसके बाद घर के कमरे में रखे टांगी निकाल कर भाभी रीना देवी के सर पर वार किया। उसने बताया की घटना के बाद देवर विजय उराव भाग निकला। भाभी रूम में तड़प रही थी तभी वह हल्ला मचाई तब चचेरे ससुर लक्ष्मी उराव आए और भाभी को घर के अंदर ले गए। ज्ञात हो कि मृतिका और बयान देने वाली महिला का पति बोकारो के किसी प्लांट में मजदूरी करता है। लोगो ने बताया की तीन गोतनी के बीच सिर्फ विजय उराव ही पुरुष के रूप में घर पर था। घटना के बाद घर में मातम की स्थिति बन गया है।

Leave a Comment