धनतेरस पर श्री बंशीधर नगर बाजार पूरी तरह सज-धज कर तैयार, यमुना ज्वेलर्स पर ग्राहकों की भीड़

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्री बंशीधर नगर:—
धनतेरस के पावन अवसर पर श्री बंशीधर नगर का बाजार पूरी तरह सज-धज कर तैयार हो गया है. बाजारों में रौनक बढ़ गई है दुकानों को रंग-बिरंगी लाइटों और सजावटी सामग्रियों से आकर्षक रूप से सजाया गया है खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है और पूरे क्षेत्र में एक उत्सवी माहौल बना हुआ है।चेचरिया स्थित यमुना ज्वेलर्स के प्रो. कमलेश सोनी ने बताया कि धनतेरस को ध्यान में रखते हुए उनके प्रतिष्ठान पर हॉलमार्क 760.916 शुद्धता वाले सोने के आभूषण, सोने के बिस्किट, चांदी के नये और पुराने सिक्के, चांदी के बर्तन, मूर्तियाँ, चांदी की डालियाँ, फूल, साथ ही पीतल और तांबे की मूर्तियाँ एवं बर्तन उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं उन्होंने आगे कहा कि ग्राहक यहां न सिर्फ गुणवत्ता प्राप्त कर रहे हैं, बल्कि हर बजट के अनुसार उन्हें बेहतरीन विकल्प भी मिल रहे हैं। सभी सामानों की गुणवत्ता की गारंटी दी जा रही है और प्रतिष्ठान पर पारंपरिक आभूषणों से लेकर आधुनिक डिजाइनों तक का शानदार संग्रह उपलब्ध है धनतेरस के शुभ दिन पर सोना, चांदी, बर्तन और अन्य पूजन सामग्रियों की खरीद को शुभ माना जाता है, और इसी को लेकर लोग बढ़-चढ़कर खरीदारी कर रहे हैं व्यापारी वर्ग को इस बार अच्छी बिक्री की उम्मीद है।

Leave a Comment