नगर उंटारी पुलिस ने सात वर्षों से फरार दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्री बंशीधर नगर: नगर उंटारी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सात वर्षों से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में पहला संतोष राम, पिता राजेश्वर राम, निवासी ग्राम मर्चवार, तथा दूसरा संजय प्रसाद उर्फ टुकून, पिता जवाहिर प्रसाद, निवासी ग्राम धुरकी मोड़।

थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों के विरुद्ध न्यायालय से GR केस संख्या 765/2019 एवं केस संख्या 168/2018 में वारंट निर्गत किया गया था।

थाना प्रभारी ने यह भी स्पष्ट किया कि गिरफ्तारी के भय से वर्षों से फरार चल रहे अपराधियों व वारंटियों को अब किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे सभी वांछित आरोपी शीघ्र आत्मसमर्पण करें, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment