नगर उंटारी महिला थाना प्रभारी ने आरोपी के घर चिपकाया इश्तिहार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्री बंशीधर नगर/गढ़वा:–
नगर उंटारी महिला थाना ने आरोपी के घर इश्तिहार चिपकाया है। आरोपी का घर रंका थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनपुरवा है। जानकारी देते हुए महिला थाना प्रभारी रेणुका किस्कू ने बताया की आरोपी काफी लम्बे समय से फरार चल रहा है। आरोपी पर नगर उंटारी महिला थाना में
भारतीय दंड संहिता की धारा-376/366A, 3/4 POCSO Act के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी बिहारी कुमार यादव पिता संजय कुमार यादव के घर जाकर इश्तिहार चिपकाया गया। इस दौरान महिला थाना के जवान के अलावे गशती दल के सदस्य मौजूद थे।

Leave a Comment