पार्टी व गढ़वा के लिए कार्यकर्ता सिर्फ खून ही नहीं, जान भी देने को हैं तैयार : झामुमो

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गढ़वा:– गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के जन्मदिन के अवसर पर उनके गढ़वा, कल्याणपुर स्थित आवास पर शुक्रवार को मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने 73 यूनिट रक्तदान किया। जबकि झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे ने मंत्री श्री ठाकुर के जन्मदिन के मौके पर छठ रक्तदान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मंत्री श्री ठाकुर का जन्मदिन मनाया। साथीएल ही एक दूसरे को केक एवं मिठाइयां खिलाया। सभी रक्तदाताओं को मंत्री श्री ठाकुर की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। मंत्री ने कार्यकर्ताओं के जज्बे को सलाम करते हुए उन्हे धन्यवाद दिया।
मौके पर धीरज दुबे ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल, नेता, मंत्री, विधायक के कार्यकर्ताओं द्वारा अब तक यह सबसे बड़ा रक्तदान है। पार्टी के अधिकतम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रांची गए हुए हैं। यदि सभी गढ़वा में रहते तो 150 यूनिट से अधिक रक्तदान होता। उन्होंने कहा कि मंत्री श्री ठाकुर ने गढ़वा में पत्थर पर दूब उगाने का काम किया है। गढ़वा सहित संपूर्ण झारखंड के विकास की सोच उनकी काबिले तारीफ है। वे जिस गति से गढ़वा एवं पार्टी को आगे ले जा रहे हैं आने वाले समय में गढ़वा राज्य का सबसे विकसित जिला बनेगा। श्री दुबे ने कहा कि झामुमो में कार्यकर्ता गढ़वा व पार्टी के विकास के लिए सिर्फ खून ही नहीं अपनी जान भी देने को तैयार हैं। जिससे जनता को हर सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। पार्टी एवं क्षेत्र के प्रति समर्पण व वफादारी मंत्री मिथिलेश ठाकुर से ही सीखने को मिलता है। विधायक प्रतिनिधि कंचन साहू ने कहा कि झामुमो के सभी नेता व कार्यकर्ता सभी क्षेत्रों में बढ़ चढ़कर कार्य करते हैं।
रक्तदान करने वालों में मुख्य रूप से केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, नवीन तिवारी, राकेश तिवारी, राजीव ठाकुर, राजन उराँव, दीपक कुशवाहा, रूस्तम अंसारी, मोहन राम, अखिलेश चंद्रवंशी, शुभम गुप्ता, भागीरथी सिंह खेरवार, सोनल कुमार, सत्यम सिंह, सूरज कुमार, प्रदीप उराँव, गिरजा देवी, फूलकुमारी देवी, सुनील कुमार पासवान, अंतू दास, इमरान अंसारी कमलेश प्रजापति शशिकांत पांडेय, सोनू गुप्ता, बाबर खान, अफजल आलम, उदय कुमार, विवेक सिंह, मयंक द्विवेदी, आर्यन सिंह, आयुष सिंह, आशीर्वाद दुबे, विपुल दुबे, फैजुल अंसारी, शाहरुख अली खान, बबलू सिंह, अखिलेश राम, मुकेश पासवान, किशोर कुमार ओझा, राकेश तिवारी, नारद सिंह आदि का नाम शामिल है।

Leave a Comment