पुलिस पर हमला करने के मामले,5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्री बंशीधर नगर:—नगर उंटारी थाना क्षेत्र के
मंगरदह गांव में गुरुवार को हुए घायल महिला को लेने पहुंची पुलिस दल पर हुए हमले के मामले में नामजद 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं महिला जमुना विभार से मारपीट करने के आरोपी संजय राम को भी पुलिस ने जेल भेज दिया है। हमले को लेकर गिरफ्तार आरोपियों में कृष्णा ठाकुर, प्रमोद सिंह का पुत्र अंकित सिंह, ब्रजेश कुमार, अखिलेश सिंह और प्रवीण सिंह का नाम शामिल है। ज्ञात हो कि हमले में घायल एसआई संजय पासवान के द्वारा 9 नामजद और अज्ञात लोगों के विरुद्ध स्थानीय थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस मामले में थाना प्रभारी आदित्य नायक ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान जारी है। जल्द सभी आरोपियों को पकड़ ली जाएगी।

Leave a Comment