पूर्व मंत्री स्व. चंद्रशेखर दुबे को श्री बंशीधर नगर में श्रद्धांजलि, जनसैलाब ने दी अंतिम विदाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्री बंशीधर नगर:–पूर्व मंत्री स्व. चंद्रशेखर दुबे की अंतिम यात्रा शनिवार को जब श्री बंशीधर नगर पहुंची, तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गिरिवर चौक के समीप उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जैसे ही शव वाहन वहां पहुंचा, उपस्थित लोगों ने “वीर ददई अमर रहें” के नारों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी।

दुबे जी के अंतिम दर्शन के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, समाजसेवी, शिक्षा जगत से जुड़े प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन पहुंचे। श्रद्धांजलि देने वालों में गढ़वा प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कमलेश्वर पांडेय, गदाधर पांडेय, रामानंद पांडेय, झामुमो के मुक्तेश्वर पांडेय, अमरनाथ पांडेय, बाबूलाल दुबे, मनोज डॉन, निर्मल पासवान, शुभम प्रकाश, रजनीकांत मधुर, भाजपा के लक्षण राम, वीरेंद्र प्रसाद चौबे, कुमार कनिष्क, कांग्रेस के ईश्वरी चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता गुड्डू चौबे, सूर्यमणि शुक्ला, महेंद्र चंद्रवंशी, जितेंद्र सिंह, अनिल कुमार गुप्ता, नीलू सिंह समेत कई गणमान्य लोग शामिल थे। सभी ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी।

स्थानीय लोगों ने कहा कि चंद्रशेखर दुबे एक संघर्षशील, जमीनी और जनप्रिय नेता थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन जनसेवा को समर्पित कर दिया। उनकी सरलता और जनसंपर्क क्षमता ने उन्हें आम जनता के दिलों में विशेष स्थान दिलाया।

उनकी अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण था कि स्व. दुबे केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि जनमानस के सच्चे प्रतिनिधि और जननायक थे। क्षेत्र के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

 

Leave a Comment