



श्री बंशीधर नगर/गढ़वा-डॉ लोहिया,कर्पूरी विचार मंच के तत्वावधान में नगर पंचायत क्षेत्र के जंगीपुर स्थित कर्पूरी चौपाल में 11 जनवरी को दोपहर 12.30बजे झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का 66 वां जन्म दिवस समारोह आयोजित किया जायेगा. उक्त आशय की जानकारी देते हुये सलीम अंसारी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्वमंत्री रामचन्द्र केशरी व विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता कन्हैया चौबे,अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मथुरा पासवान,भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेन्द्र यादव तथा भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य विजय कुमार केशरी होंगे।