
श्री बंशीधर नगर:–
जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश उर्फ बबलू ने झारखंड आंदोलन के अगुवा और जनजातीय समाज की मजबूत आवाज, पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित दिवंगत नेता के पैतृक आवास पहुंचकर झारखंड के मुख्यमंत्री एवं स्वर्गीय शिबू सोरेन के पुत्र श्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।
इस अवसर पर रवि प्रकाश ने मुख्यमंत्री को ढांढस बंधाया और कहा कि, “दुख की इस घड़ी में मैं और मेरी पूरी टीम आपके साथ खड़ी है। झारखंड ने एक महान जननेता और मार्गदर्शक को खो दिया है, जिसकी भरपाई असंभव है।”
शिबू सोरेन के निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।






