प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

खरौंधी/गढ़वा:– प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फूटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच अंडर 17 बालक उच्य विद्यालय खरौंधी एवं परियोजना उच्च विद्यालय तोरेलावा खरौंधी के बीच खेला गया। जिसमें खरौंधी उच्य विद्यालय के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 1-0 से मैच जीत कर प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी प्रतियोगिता पर कब्जा किया। उससे पहले प्रखंड बिससूत्री अध्यक्ष राजेश कुमार रजक,विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र प्रसाद यादव उपप्रमुख देवदत्त प्रसाद आर्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। उन्होंने कहा कहा की प्रखंड स्तर पर सभी पांच उच्य विद्यालय के छात्रों द्वारा बेहतर प्रदर्शन दिया गया। उन्होंने खरौंधी टीम को विजय होने की शुभकामनाएं दी। वहीं खेल प्रारंभ होते ही उच्च परियोजना उच्च विद्यालय तोरेलावा के खिलाड़ियों ने खरौंधी उच्य विद्यालय टीम पर पहले हाफ में दबदबा बनाए रखा लेकिन उसे सफलता नही मिली। दूसरे हाफ के 8 वें मिनट में खरौंधी की टीम ने पहला गोल दर्ज किया।अंडर14 में उत्क्रमित मध्य विद्यालय माझिगावां एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय बजरमारवा के बीच मैच खेला गया।जिसमे उत्क्रमित मध्य विद्यालय माझिगावां के अगले चक्र में जिला स्तरीय मैच में पहुँचा।बालिका वर्ग में उच्च विद्यालय खरौंधी एवं उच्च विद्यालय तोरेलावा के बीच मैच खेला गया जहाँ उच्च विद्यालय खरौंधी ने 1-0 से मैच जीता।मौके पर बीपीएम नवीन प्रकाश वहीं खेल को सफलता पूर्वक संचालन के लिए तकनीकी पदाधिकारी के रूप में अंजनी कुमार द्विवेदी,शिक्षक,नीरज कुमार दुवे, अमरेश कुमार राम,गोविंद उरांव अरविंद कुमार गुप्ता,कृष्णा यादव,मो जमालुद्दीन,जमालुद्दीन अंसारी,अरविंद साह,जितेंद्र सिंह,मोतीचंद जायसवाल, चन्द्रदेव प्रजापति,चंद्रकांत कुमार,सोनू कुमार,अजित कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment