
श्री बंशीधर नगर- प्रखंड के भोजपुर गांव के ग्रामीणों ने बीडीओ को आवेदन देकर
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) वितिय वर्ष 2024-25 में ग्राम पंचायत भोजपुर के पंचायत सेवक व मुखिया पर अनियमितता का आरोप लगाते हुये जांचोपरांत कार्रवाई की मांग किया है।बीडीओ को दिये आवेदन में लिखा है कि ग्राम पंचायत भोजपुर अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) वितिय वर्ष 2024-25 में पंचायत सेवक व मुखिया के मिली भगत से बिना ग्राम सभा किये पैसा लेकर पक्का मकान , टैक्टर अन्य भारी वाहन वाले लोगों को भी आवास स्वीकृत कर प्रथम किस्त की राशि का भुगतान कर दिया गया है कई योग्य लाभुकों से पैसा नही मिलने पर उन्हें सूची से बाहर कर दिया गया। आवेदन पर हस्ताक्षर करने वालों में मनीष कुमार यादव,अजय यादव,मनोज यादव,बालेश्वर यादव,राम सूंदर भुइँया,जय कुमार यादव,अभय कुमार, चंद्रावती देवी,अवधेश कुमार,मीणा देवी सहित अन्य लोगो के नाम शामिल हैं।






