बसपा नेताओं ने थामा राजद का दामन, कई कार्यकर्ता भी हुए शामिल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बसपा नेताओं ने थामा राजद का दामन, कई कार्यकर्ता भी हुए शामिल

श्री बंशीधर नगर:–
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पिछड़ा प्रकोष्ठ गढ़वा जिला की एक अहम बैठक नगर उंटारी स्थित डाकबंगला में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम भजन गुप्ता ने की। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कई वरिष्ठ नेताओं और समर्थकों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की।
बैठक में झारखंड राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू, प्रदेश महासचिव अभय कुमार पांडेय, प्रदेश सचिव पंकज चौबे, पलामू जिलाध्यक्ष धनंजय पासवान, वरिष्ठ नेता करीब अंसारी और बिनोद यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे। इन सभी नेताओं की उपस्थिति में बसपा के प्रदेश सचिव सह जिला परिषद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार राम, जिला कोषाध्यक्ष कमला सिंह, भवनाथपुर विधानसभा प्रभारी अखिलेश राम समेत कई बसपा कार्यकर्ताओं ने राजद का दामन थाम लिया।
प्रमोद कुमार राम ने कहा कि वे लंबे समय से सामाजिक न्याय और दलित-पिछड़ों के हक की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं, लेकिन बसपा अब उस दिशा से भटक गई है। उन्होंने कहा, “राजद ही एकमात्र पार्टी है जो आज भी संविधान और बाबा साहब के सिद्धांतों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वे राजद के संगठन को हर स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे।
शामिल नेताओं का राजद कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में नगर उंटारी प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार राम, खरौंधी प्रखंड अध्यक्ष जगन्नाथ पाल, केतार प्रखंड अध्यक्ष जगनारायण यादव, भवनाथपुर प्रखंड अध्यक्ष राम निवास यादव, सगमा प्रखंड अध्यक्ष रामेश्वर यादव, डंडई प्रखंड अध्यक्ष सुभाष मेहता, रमना प्रखंड अध्यक्ष जगदीश यादव, विशुनपुरा प्रखंड अध्यक्ष शिव वचन यादव, धुरकी प्रखंड अध्यक्ष कलामुदीन अंसारी, कांडी प्रखंड अध्यक्ष जगदीश यादव, शामिल थे।

Leave a Comment