
श्री बंशीधर नगर:—प्रखंड के महदेइया ग्राम स्थित नव प्राथमिक विद्यालय में आगामी 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती मनाने को लेकर प्रबुद्ध लोगो की बैठक मानिक राम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में सर्वसम्मति से बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया बैठक में आगामी 14 अप्रैल को प्रातः 6 बजे महदेइया स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नगर उंटारी बाबा बंशीधर मंदिर परिसर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पैदल मार्च करते हुये पाल्हे ग्राम तक जाने तथा वापसी में चितविश्राम होते हुये जगजीवन मोड़,पिपरडीह, जमुआ ग्राम का भ्रमण करते हुये पुनः महदेइया पहुंचकर प्रभातफेरी सम्पन्न करने का निर्णय लिया गया।बैठक में जिपस पति प्रमोद कुमार,माणिक राम,सुदेश्वर राम,जितेंद्र कुमार,सूर्यदेव राम,दिनेश राम,जयराम, जितेन्द्र कुमार,अमर राम,महेन्द्र राम,सुरेंद्र कुमार,अखिलेश राम,श्रीकेश्वर निराला,विक्रम कुमार,मनीष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।






