भवनाथपुर के दंत वाटिका क्लिनिक में जबड़े का किया गया ऑपरेशन, बाहर जाने का झंझट खत्म

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भवनाथपुर:– भवनाथपुर बाजार के कर्पूरी चौक के समीप दंत वाटिका क्लिनिक में रविवार को डाॅ पंकज पाठक और सहयोगी विकास मिश्रा एवं टीम के द्वारा केतार के पाचाडुमर गांव निवासी कमलेश कुमार (22)का जबड़े का सफल ऑपरेशन किया गया। बताया गया कि बाईक एक्सीडेंट में जबड़ा का हड्डी फ्रैक्चर होने से मरीज को पिछले दो सप्ताह से बोलने एवं खाने में दिक्कत हो रही थी। मरीज़ के परिजनों ने बताया कि कमलेश विगत 6 अप्रैल को सड़क दुघर्टना में घायल हुआ था। डॉ पंकज पाठक द्वारा बताया गया कि मरीज का नीचे का जबड़ा एक जगह फ्रैक्चर हो गया था।जिसका सफल आपरेशन दंत वाटिका क्लिनिक किया गया। दंत चिकित्सक डॉ पंकज पाठक ने कहा की भवनाथपुर- केतार और खरौंधी जैसे सूदूरवर्ती इलाकों में अब मुंह, दांत और जबड़े का ईलाज कराने के लिए लोगों को बाहर जाना नहीं पड़ेगा।इसका ईलाज और आपरेशन भवनाथपुर के दंत वाटिका क्लिनिक में संभव है। जबड़े का आपरेशन भवनाथपुर में होने से इस क्षेत्र के लोगों को अब रांची, वाराणसी और पटना जैसे बड़े शहरों में जाने का झंझट खत्म हो गया। इससे इस क्षेत्र के लोगों ने राहत कि सांस ली है।

Leave a Comment