



श्री बंशीधर नगर/गढ़वा:–भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल श्री बंशीधर नगर मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क के अध्यक्षता में स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर का जयंती मनाया गया। इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा भारत गणराज्य के प्रथम नागरिक महामहिम आदरणीय राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू जी के द्वारा उनके जन्म शताब्दी के अवसर पर भारत का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिए जाने पर प्रसन्नता एवं आभार व्यक्त किया । उक्त अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय ठाकुर के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रघुराज पांडे जी ने कहा कि आज गरीबों पिछड़ों एवं वंचितों के आवाज को भारत रत्न देकर के देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने सच्ची श्रद्धांजलि दी है।उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आग्रह किया की कर्पूरी ठाकुर जी के बताए हुए मार्गों पर चलकर उनके बताए हुए मार्गों का अनुसरण करके हम उनको सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं। कार्यक्रम में नगर मंडल प्रभारी मुकेश चौबे ,अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश गुप्ता, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय,महामंत्री नंदकिशोर प्रसाद, विशेष आमंत्रित सदस्य संजय कांस्यकार ,, राज गुप्ता, रितेश कुमार,उमेश पासवान, राजकुमार, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री नंदकिशोर प्रसाद के द्वारा किया गया।