भाजपा नेता रघुराज पांडेय ने दी सांत्वना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्री बंशीधर नगर :–भाजपा के पूर्व गढ़वा जिला अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रघुराज पांडेय ने प्रखंड में गत दिनों व्रजपात से मृत पुतुर गांव निवासी सह माले नेता सदानंद यादव एवं चैनपुर गांव निवासी शिवनाथ पासवान के घर पहुंच कर घटना पर दुख जताया तथा परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही हर संभव सहायता प्रदान करने का भरोसा दिलाया। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव, सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष मुख्तार आलम महामंत्री सखीचंद्र प्रजापति, बबलू ठाकुर आदि मौजूद थे।

Leave a Comment