



खरौंधी/गढ़वा:– भाजपा मंडल ने आगामी 28 फरवरी को भवनाथपुर के टाउनशिप मैदान में आयोजित 51 कन्याओं की सामूहिक विवाह के लिए प्रखंड से धन संग्रह कार्यक्रम में लोगो ने जिस तरह से सहर्ष सहयोग किया है। मंगलवार को भाजपा प्रखंड कमेटी की ओर से उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दिया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष संध्याकर विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र दास, कार्यक्रम संयोजक विनोद सिंह ने बताया क्षेत्रीय विधायक भानु प्रताप शाही 28 फरवरी को भवनाथपुर टाउनशिप के मैदान में 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह करेंगे। इसके लिए प्रखंड में धन संग्रह तथा निमंत्रण वितरण का कार्य किया गया। सामूहिक विवाह का प्रखण्ड वासियों ने सराहना करते हुए धन संग्रह कार्यक्रम में भरपूर सहयोग दिया। इसके लिए प्रखंड वासी बधाई के पात्र है। साथ ही बताया प्रखण्ड से सामूहिक विवाह के लिए 7 कन्याओं का चयन किया गया है। जिसमे रानी कुमारी, सैला कुमारी, सुचिता कुमारी, सिमा कुमारी, खुशबू कुमारी, सीतला कुमारी, मीरा कुमारी हैं। विधायक भानु प्रताप शाही व उनकी पत्नी चानी शाही स्वयं सभी 51 कन्याओं का कन्यादान करेंगे। साथ ही विवाह के पश्चात् विदाई के दौरान उनके साथ कई आवश्यक सामान भी देंगे। विवाह कार्यक्रम के अंत में भोजपुरी के अभिनेता व गायक खेसारी लाल यादव अपने टीम के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इस कार्यक्रम में भाग लेकर सफल बनाने के लिए प्रखंड वासियों से लगातार अपील किया जा रहा है। इस दौरान भाजपा नेता रामचंद्र सिंह, बैजू गुप्ता, सुनील रोशन, नागेंद्र चौधरी, शिवमंगल गुप्ता आदि उपस्थित थे।