



10-12 एलपीजी सिलेंडर फटने की खबर
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे शहर से एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां के विमान नगर इलाके में स्थित सिम्बायोसिस कॉलेज के पास कम से कम 10-12 एलपीजी सिलेंडर फट गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, एक अंडर-इंस्ट्रक्शन साइट पर करीब 100 एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से रखे हुए थे। इन 100 एलपीजी सिलेंडरों में से 10 सिलेंडर आग लगने के बाद फट गए। मौके पर दमकल की 3 गाड़ियां मौजूद हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। अभी तक किसी नुकसान या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ये जानकारी पुणे अग्निशमन विभाग द्वारा दी गई है।