
श्री बंशीधर नगर:–महिला थाने की पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन शौषण की फरार वारंटी
खरौंधी थाना क्षेत्र खरौंधी ग्रामीण बैंक समीप निवासी किशोर पासवान पिता अभिमन्यु किशोर पासवान के घर इश्तेहार चिपकाया हैं। महिला थाना प्रभारी रुक्मणि कुमारी ने बताया की सपना कुमारी के द्वारा थाना आवेदन देकर शादी का झांसा देकर यौन शौषण करने आरोप लगाई थी। महिला थाना कांड संख्या 09/2025 के शादी का झांसा देकर यौन शौषण करने का प्राथमिक अभियुक्त हैं। वह विगत दो महीना से फरार चल रहा है। 12 जून 2025 को लगभग 5 बजे उसके घर जाकर ढ़ोल बजाकर विधिवत इश्तेहार को चिपकाया गया औऱ लोगो को इसकी जानकारी दिया गया। मौके पर एसआई उर्मिला कुमारी, गीता कुमारी,खरौंधी गस्ती दल मौजूद थे।






