रेलवे अंडरपास में जलजमाव से बाधित आवागमन: रेलवे सेवा विस्तार संघर्ष समिति ने रेलवे क्रॉसिंग खोलने की उठाई मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्री बंशीधर नगर:– रेलवे सेवा विस्तार संघर्ष समिति के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण राम ने भारत सरकार के रेल मंत्री के नाम लिखें मांग पत्र स्टेशन प्रबंधक नगर ऊंटरी को सौंपते हुये रेलवे अंडरपास को पूर्ण रूप से चालू होने तक बंद पड़े रेलवे क्रॉसिंग को चालू कराने की मांग किया है. मांग पत्र में कहा गया है कि श्री बंशीधर नगर स्थित नगर उंटारी- भवनाथपुर मुख्य मार्ग को जोड़ने वाला रेलवे क्रॉसिंग पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है और बगल से रेलवे अंडरपास को चालू कर दिया गया है. जिस अंडर पास में नियमित रूप से 2 फीट से ऊपर पानी जमा रहता है.उन्होंने कहा है कि हद तो तब हो गया जब विगत शनिवार और रविवार को भारी बारिश होने के कारण अंडर पास में 5 से 6 फीट पानी जमा हो गया, जिससे आज तक आवागमन पूर्णतः बाधित है. रेलवे अंडरपास बंद होने से सिविल कोर्ट, अनुमंडल कार्यालय ,अनुमंडलीय अस्पताल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय ,प्रखंड व अंचल कार्यालय,पुलिस निरीक्षक कार्यालय तथा विद्युत आपूर्ति कार्यालय, विद्यालय सहित भवनाथपुर,खरौंधी, केतार, हरिहरपुर,विशुनपुरा, मझिआंव, कांडी प्रखंड मुख्यालय इस रास्ते से आने जाने वाले लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है किसी भी प्रकार का दुर्घटना होने पर जान माल का नुकसान हो सकता है श्री राम ने अनुरोध किया है कि रेलवे अंडरपास जब तक पूर्ण रूप से चालू नहीं होता है तब तक रेलवे क्रॉसिंग को चालू किया जाये जिससे आवागमन सुचारू रूप से हो सके।उन्होंने कहा है कि समिति द्वारा दिये जा रहे मांगों को जनहित में पूरा नहीं किया गया तो बाध्य होकर समिति आंदोलन के लिये विवश होगी जिसकी सारी जबाबदेही रेलवे प्रशासन की होगी। मौके पर डॉ निशीथ नीरव ,शैलेश चौबे, अनिल कुमार गुप्ता, सोनू गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment