



कांडी/गढ़वा: चुनाव लड़कर विधायक बनना मेरा उद्देश्य नहीं है। विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को दूर करना एक मात्र मेरा उद्देश्य है। उक्त बातें विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध युवा समाजसेवी विकास दुबे ने बुधवार को प्रखण्ड मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं विश्रामपुर विधानसभा की समस्याओं को लेकर विगत दो वर्षों से दौरा कर समस्याओं से रूबरू होने का प्रयास कर रहे हैं। आज भी गांव के लोग मूलभूत समस्याओं को लेकर जूझ रहे हैं। शिक्षा, भ्रष्टाचार, रोजगार की समस्या सुरसा की मुंह की तरह यथावत है। प्रखण्ड के पदाधिकारी व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि आज अपने उत्तरदायित्व से दूर हो गए हैं। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि लोगों का व क्षेत्र का विकास न कर अपना विकास करने में लगे हुए हैं। विधानसभा क्षेत्र के सभी सात प्रखंड व अंचल कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है। प्रमाणपत्र बनवाने, मनरेगा, अबुआ आवास, जनवितरण प्रणाली सहित सभी योजनाओं में बिना पैसा लिए गरीबों का काम नहीं हो रहा है। आज शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क, सिंचाई सहित सभी बुनियादी सुविधाएं शून्य की स्थिति में हैं। आज सरकारी अस्पतालों में कोई सुविधा लोगों के इलाज के लिए उपलब्ध नहीं है। लाचार होकर इस क्षेत्र के लोग अपने इलाज के लिए निजी अस्पतालों की ओर जाने को विवश हैं। जहां पर उनका आर्थिक दोहन किया जा रहा है। 2024 में होने वाली विधानसभा की चुनाव की तैयारी को लेकर यहाँ के लोगों के साथ मिलकर उनकी समस्याओं को जानने सुनने का काम कर रहे हैं। वर्तमान विधायक विश्रामपुर विधानसभा का चार बार प्रतिनिधित्व किए हैं। लेकिन वर्तमान राजनीति का व्यवसायीकरण कर अपनी झोली भरने में लगे हुए हैं। आज बालू का अवैध खनन में पुलिस व पदाधिकारी लगे हुए हैं। यहां के लोगों को तीन से चार हजार रुपए में बालू मिल रहा है। कांडी प्रखण्ड का हेठार इलाका जो कभी कृषि के मामले में प्रथम स्थान रखता था। यह क्षेत्र आज सूखा तो कभी बाढ़ से लगातार ग्रसित है। पिछले कुछ वर्षों से प्रखण्ड के किसान नीलगायों की समस्या से जूझ रहे हैं। इनसभी समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला कोई नहीं है। यहां के किसानों को समय पर खाद्द बीज भी सरकार की ओर से नहीं मिलता। आज विधानसभा क्षेत्र के युवा 15-20 हजार कर रोजी रोजगार के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में पलायन को मजबूर हैं। युवा समाजसेवी ने विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग अपनी बुद्धि विवेक का इस्तेमालते करते हुए चुनाव की समर में आगे आएं। क्षेत्र के लोग अपनी समस्याओं को सामने रख मतदान नहीं करते। समस्या को ध्यान में रखते हुए अपना मत जाति व पार्टी से ऊपर उठकर जागरुक होते हुए अपने वोट का प्रयोग करें। मीडिया द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मेरा संकल्प है कि किसी भी क्षेत्र में रिश्वतखोरी व भ्रष्टाचार बर्दास्त नहीं किया जाएगा। केंद्र व राज्य की योजनाएं भ्रष्टाचार मुक्त होकर धरातल पर उतरेगी। 15 जनवरी को मैं अपनी पार्टी का गठन कर उसकी घोषणा करूँगा।
मौके पर सूर्यदेव पाल, सुनेश्वर विश्वकर्मा, शम्भू पांडेय, राजेन्द्र साह, अरविंद दुबे, उदय दुबे, राजेश पाल, दुर्गा शर्मा, अनूप राम, रामप्रवेश शर्मा, अलीमुद्दीन खलीफा, प्रदीप राम, कृष्णा बारी, जेपी सोनी, रामानुज सिंह, प्रिंस सोनी, नीलेश ठाकुर, गाजी खान, गुड्डू मेहता, राजेश पांडेय, देववंश दुबे सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।