



श्री बंशीधर नगर:
नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत शिक्षा क्षेत्र में जुलाई 2024 से सितंबर 2024 तक चलाए गए “संपूर्णता अभियान” में उत्कृष्ट कार्य के लिए खुशदिल सिंह को सम्मानित किया गया।
गढ़वा जिला मुख्यालय में आयोजित संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह के दौरान उपायुक्त, गढ़वा ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। यह सम्मान शिक्षा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और समर्पण को मान्यता देने के उद्देश्य से प्रदान किया गया।
सम्मान प्राप्त करने के उपरांत खुशदिल सिंह ने कहा, “यह सम्मान मेरे लिए गर्व की बात है। यह केवल मेरी नहीं, बल्कि पूरे टीम की मेहनत और प्रतिबद्धता का परिणाम है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में इसी तरह निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करता रहूंगा।”