श्री शिव शक्ति महायज्ञ के छठवे दिन आरती में शामिल हुए पूर्व विधायक अंनत व झामुमो नेता ताहीर अंसारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सगमा/गढ़वा: – भैया रुद्र प्रताप देव उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित नव दिवसीय श्री शिव शक्ति महायज्ञ के छठवे दिन कथा वाचक शुखेण त्रिपाठी द्वारा
प्रवचन किया गया। भक्ति कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त पहुंच रहे हैं। पूरे दिन फेरी परिक्रमा के लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं पुरुष श्रद्धालु भक्त यज्ञ परिसर में शामिल हो रहे हैं और इस महायज्ञ को एक नया स्वरूप प्रदान कर रहे हैं। सगमा यज्ञ समिति द्वारा कराए जा रहे श्री शिव शक्ति महायज्ञ के अवसर पर प्रतिदिन सुबह8 बजे से 1 बजे तक पूजा हवन दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक प्रवचन व शाम 8 बजे से 1 बजे तक रासलीला कार्यक्रम की प्रस्तुति कि जा रहा है। यह महायज्ञ 29 जनवरी से 6 फरवरी तक चलेगा और 7 फरवरी को भव्य भंडारा के साथ महायज्ञ समापन किया जाएगा। महायज्ञ को लेकर सगमा प्रखंड मुख्यालय सहित गांव में भक्ति के माहौल में रंग चुका है। भक्ति गीतों से पूरा इलाका गुंजयमान हो गया है।यज्ञ स्थल पर पूजा अर्चना करने व अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने को लेकर प्रत्येक दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु आने जाने ताता लगा हुआ है। इस महायज्ञ में संगम तट नैनी इलाहाबाद से चलकर आए श्री राधे बोलो राधे जी महाराज एवं अन्य विद्वान इस महायज्ञ को सफल बनाने के लिए सगमा की धरती पर पधारे हुए हैं। इस महायज्ञ में बच्चों के मनोरंजन की भी भरपूर साधन है नाव का झूला, जंपिंग राउंड,ट्रेन,सहित बच्चों की उम्र दुनिया की कई अन्य खेल खिलौने की भी दुकान सजी हुई है जिसे श्रद्धालु भक्तों के साथ बच्चे भी यज्ञ परिसर में भरपूर आनंद ले रहे हैं। प्रवचन के आरती में पूर्व विधायक व झामुमो नेता अंनत प्रताप देव झामुमो वरिष्ठ नेता ताहीर अंसारी सहित अन्य लोगों के द्वारा आरती किया गया।मौके पर पूर्व विधायक अनन्त प्रताप देव,झामुमो वरिष्ठ नेता ताहीर अंसारी, रामाधार दुबे,राहत हुसैन,श्रवण सिंह,डॉ हरीदास यादव,मनोज दुबे, कमलेश गोड़,जय गोपाल यादव,देवचंद यादव,अमरनाथ पांडेय, सुभाष यादव,संजय पांडेय, चंद्रकांत यादव सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष मौजूद थे।

Leave a Comment