सगमा के बौली टोला में भव्य देवी जागरण का आयोजन, छठ महापर्व पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सगमा : लोक आस्था के महापर्व छठ के शुभ अवसर पर सगमा के बौली टोला में युवा स्टार क्लब की ओर से भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक अनंत प्रताप देव, झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य ताहिर अंसारी तथा झामुमो प्रखंड अध्यक्ष डॉ. हरिदास यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मंच पर पहुंचते ही अतिथियों का भव्य स्वागत फूल मालाओं से किया गया।
विधायक अनंत प्रताप देव ने अपने संबोधन में कहा कि, “छठ महापर्व लोक आस्था का पर्व है जो समाज में एकता, श्रद्धा और शुद्धता का संदेश देता है। युवा स्टार क्लब द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन करना समाज में भक्ति और संस्कृति के प्रति जागरूकता का प्रतीक है। मैं भगवान भास्कर और छठी मैया से प्रार्थना करता हूं कि सभी व्रतियों की मनोकामना पूर्ण हो।”
वहीं केंद्रीय समिति सदस्य ताहिर अंसारी ने कहा कि, “छठ महापर्व हमें संयम और समर्पण की सीख देता है। इस अवसर पर देवी जागरण का आयोजन कर क्लब ने भक्ति और संस्कृति को जीवित रखा है। छठी मैया से मेरी प्रार्थना है कि सभी माताओं और बहनों की हर मनोकामना पूर्ण हो।”
देवी जागरण में भजन गायकों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर श्रद्धालुओ देर रात तक झूमते रहे। पूरा बौली टोला भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर नजर आया।
इस मौके पर सगमा पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार यादव, समाजसेवी योगेंद्र यादव, उप प्रमुख अर्जुन पावन, मुखिया तेजलाल राम,उप मुखिया मंगलेश यादव,सरजुल पासवान,देवचंद यादव,बसन्त पाल रमेश यादव, घूरन यादव,सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और युवा स्टार क्लब के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Comment