सगमा में झामुमो की प्रखंड स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन को मजबूत करने पर जोर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सगमा:–भैया रूद्र प्रताप देव उच्च विद्यालय परिसर में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष हरिदास प्रसाद यादव ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए झामुमो जिला उपाध्यक्ष श्रवण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झामुमो सरकार राज्य में विकास की नई मिसाल कायम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
प्रखंड अध्यक्ष हरिदास प्रसाद यादव ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक अनन्त प्रताप देव के प्रयासों से भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने केवल वादे किए, जबकि वर्तमान सरकार ने उन्हें धरातल पर उतारने का कार्य किया है।
बैठक में संगठन को मजबूत करने पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
बैठक में झामुमो प्रखंड के कमेटी का विस्तार किया गया
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरुजी व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और उनके दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर गुलाम नवी अंसारी, चन्द्रमणी प्रसाद यादव, हीराचंद यादव, योगेंद्र प्रसाद यादव, अजय राम, हजारी यादव, राजेश यादव, बंसत पाल, सुभाष प्रसाद यादव, अहमद अंसारी, रमेश यादव, विजय यादव, अकलेश उरांव, शशिकांत यादव, अशोक चौबे, ललित तुरिया, विनोद ठाकुर समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment