सरस्वती विद्या मंदिर में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती मनाया गया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्री बंशीधर नगर:–स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर श्री में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का शुभारंभ भारत माता ओम मां शारदे और भीमराव अंबेडकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य सुधीर प्रसाद श्रीवास्तव,कृष्ण कुमार पांडेय और प्रसून कुमार ने संयुक्त रूप से किया। महान विभूति डॉक्टर अंबेडकर के जयंती के अवसर पर विद्यालय के भैया अर्णव पांडे, हिमांशु कुमार, मनीष कुमार, नैतिक सोनी, सार्थक राज अग्रहरि, चाहत जायसवाल, वैष्णवी कुमारी, दिव्या कुमारी ने उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। आचार्या नीति कुमारी ने भैया बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मतिथि, भारत में 14 अप्रैल को हर साल अंबेडकर जयंती के रूप मे मनाई जाती है। यह दिन न केवल उनके जीवन और संघर्षों को याद करने का मौका है, बल्कि न्याय, सामाजिक समानता और मानव अधिकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए भी यह बहुत ही ज्यादा जरूरी हो जाता है। डॉ. अंबेडकर एक महान समाज सुधारक, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, विधिवेत्ता और भारतीय इतिहास के सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्वों में से एक थे। उन्होंने भारत के आजादी के समय देश को सही दिशा दिखाने के लिए कई तरह के योगदान दिए और भारत का संविधान तैयार करना उनमें से ही एक योगदान है। उन्होंने दिखा दिया कि भविष्य जन्म से नहीं कर्म से बनता है।
प्रभारी प्रधानाचार्य सुधीर प्रसाद श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर, जिन्हें बाबा साहेब, भारतीय संविधान के निर्माता, समाज सुधारक और सामाजिक न्याय के प्रबल पक्षधर कहा जाता है।

Leave a Comment