



खरौंधी/गढ़वा:– प्रखंड के भाजपा मंडल इकाई ने मंडल प्रभारी मनीष कुमार सिंह उर्फ गुडू सिंह के नेतृत्व में सामूहिक विवाह में शामिल होने वाले चयनित कन्याओं का प्रखण्ड भौतिक सत्यापन किया। इसमें मंडल प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने कहा क्षेत्रीय विधायक भानु प्रताप शाही कन्याओं का विवाह पिछले कई वर्षों से धूमधाम कराते आ रहे है। सामूहिक विवाह के सभी कन्याओं का कन्यादान स्वयं करते हैं। साथ ही उनके विदाई के समय एक सफल दांपत्य जीवन के लिए अनेकों उपहार व जरूरी सामग्रियां भी देते हैं। इस वर्ष भी भवनाथपुर टाउनशिप में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित है।कार्यक्रम की तैयारी जोर-जोर से हो रही है।
विधायक भानु प्रताप शाही समय-समय पर विवाह की तैयारी का जायजा ले रहे हैं। सामूहिक विवाह में विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओ द्वारा चयनित कन्याओ को शामिल कराया जाता है। चयनित कन्याओं की सत्यापन किया जा रहा है। ताकि उक्त तिथि पर उन्हें शामिल किया जा सके।
खरौंधी प्रखंड के चयनित कन्याओं की सत्यापन की जिमेदारी मुझे दी गई है। आज खरौंधी पहुंचकर चयनित कन्याओं का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष संध्याकर विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र दास, सुनैना देवी, इग्नासियुस बाड़ा, बुधानाथ गुप्ता, सुनील रोशन आदि उपस्थित थे।