
श्री बंशीधर नगर/गढ़वा:—– दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को उच्च विद्यालय चितविश्राम के मैदान में किया गया।मैच का उदघाटन प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शैलेश कुमार चौबे व प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी तहमीना परवीन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया इसके बाद प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फुटबॉल को कीक मारकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया प्रतियोगिता के प्रथम दिन कुल13 टीमों ने भाग लिया। उदघाटन मैच अंडर17 उच्च विद्यालय कधवन और उत्क्रमित उच्च विद्यालय जमुआ के बीच खेला गया उत्क्रमित उच्च विद्यालय कधवन की टीम ने 4-0 से विजय प्राप्त किया।पहला सेमीफाइनल अंडर 17 वर्षीय बालक वर्ग में उच्च विद्यालय चितविश्राम और उच्च विद्यालय कधवन के बीच खेला गया जिसमें उच्च विद्यालय चितविश्राम की टीम ने 1-0 से विजयी रहा।दूसरा सेमीफाइनल उच्च विद्यालय नगर ऊंटारी व जतपुरा के बीच खेला गया जिसमें उच्च विद्यालय नगर ऊंटारी की टीम ने 4–0 से विजय प्राप्त किया.29 जून को उच्च विद्यालय चितविश्राम व उच्च विद्यालय नगर ऊंटारी के बीच खेला जायेगा अंडर 17 वर्षीय बालिका वर्ग का फाइनल कस्तूरबा गांधी उच्च विद्यालय नगर ऊंटारी व उच्च विद्यालय पिपरडीह के बीच खेला जायेगा।अंडर 15 बालक वर्ग का फाइनल मैच उच्च विद्यालय चितविश्राम व उच्च विद्यालय पिपरडीह के बीच खेला जायेगा मैच में रेफरी के रूप में खेल शिक्षक किशोर कुणाल ,विजयानन्द तिवारी, कलिंदर पटेल तथा राजकुमार यादव ने निभाया मैच स्कॉरर की भूमिका शिक्षक अखिलेश प्रसाद, संजय कुमार,अविनाश कुमार ने निभाया कॉमेंटेटर की भूमिका में शिक्षक कमलेश पांडेय ने निभाया।मौके पर सीआरपी संजय कुमार सिंह, शक्तिदास सिन्हा,शिक्षक द्वारिकानाथ पांडेय, तनवीर आलम सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।






