हज के लिए जायरीनों जत्था हुआ रवाना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्री बंशीधर नगर:–नगर पंचायत क्षेत्र के चेचरिया निवासी हाजी अजमेरुल्लाह खान एवं उनकी पत्नी तब्बसुम निशा मक्का मदिना के लिये रवाना हुये इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने जायरीनों को फूल माला पहनाकर और गले मिलकर उन्हें रवाना किया विशुनपुर स्थित गौसिया मस्जिद से गाजे बाजे के साथ जुलूस निकला जो जामिया इस्लामिया जब्बरिया मदरसा मुख्य पथ से होते हुए हेन्हों मोड़ तक गया।इसके बाद जायरीन
निजी वाहन से कलकत्ता के लिये रवाना हो गये आगामी 25 मई को वे कलकता से हवाई जहाज से मक्का मदीना के लिये रवाना होंगे। उपस्थित लोगों ने कहा की हज साल में एक बार जाया जाता है लोगों ने जायरीन को हज के दौरान अपने हक में दुआ की गुजारिश की। साथ ही देश औऱ दुनिया मे मुल्क के अमन चैन, खुशहाली व तरक्की के लिये दुआ करने को कहा जायरीन अपने घर से निकलकर पैदल ही गांव के लोंगो के घर घर जाकर मुलाकात किया।मौके पर अनुमंडल सदर,सलाहुद्दीन खान,कलाम खान,युवा समाजसेवी महमूद आलम,मौलाना एजाज अंजुम,आमीन खान,पप्पू सौदागर, नसरुल्लाह खान,तस्लीम खान,मौलाना मोख्तार, हाफिज असरफ,मौलाना अब्दुल कादिर,हाजी मंजर आलम,अरशुदीन खान,आजाद जैदी,तस्लीम खान,महताब साह, आवेश खान,सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment