हज यात्रा पर जाने वाले लोगों को 12 अप्रैल को प्रशिक्षण दिया जाएगा:डॉ असजद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गढ़वा:–गढ़वा जिला से इस वर्ष 19 लोग हज यात्रा पर जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ असजद अंसारी ने कहा कि जिन लोगों को हज यात्रा पर जाना है। उन लोगों में वसीमा,परवेज,तबस्सुम, अजमेरउल्लाह,शहनाज,मोहम्मद सैनुल्लाह,उस्मान,शकील,अफसाना, मोहम्मद मंजूर,रजिया,मोइनुद्दीन, इशरत,मोहम्मद सगीर,अकबर अली, बाजुल हक,लतीफ व कासिम अंसारी के नाम शामिल है। डॉ असजद अंसारी ने कहा कि हज यात्रा पर जाने वाले लोगों को 12 अप्रैल को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का आयोजन मदरसा तब्लीगुल इस्लाम के परिसर में किया जाएगा। विदित हो कि इस वर्ष अन्य वर्षों की अपेक्षा कम लोग हज यात्रा पर जा रहे हैं। इस संबंध में बताया गया कि वर्तमान समय में ज्यादातर लोग उमराह कर ले रहे हैं। जिसके कारण हज यात्रा पर जाने वाले लोगों में कमी आई है। इस संबंध में बताया गया कि अन्य वर्षो में हज यात्रा पर जाने वालों लोगों की संख्या 60 से 100 के बीच होती थी। लेकिन इस वर्ष मात्र 19 लोग हज यात्रा पर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हज यात्रियों के प्रशिक्षण को लेकर पूरे राज्य में तिथि का निर्धारण किया कर दिया गया है।ऐसे में निर्धारित तिथि के अनुसार 12 अप्रैल को हज यात्रियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें सभी हज यात्रियों को उपस्थित रहना अनिवार्य है।

Leave a Comment