



केतार/गढ़वा:- केतार बाजार स्थित मध्य विद्यालय का चारदीवारी निर्माण का शिलान्यास गुरुवार को जिला परिषद सदस्य सह् विधायक प्रतिनिधि ज्वाला प्रसाद ने नारीयल फोड़कर किया। उक्त चारदीवारी का निर्माण विधायक मद की राशि 2 लाख रुपए से किया जायेगा। इस मौके पर जिप सदस्य ज्वाला प्रसाद ने कहा की विद्यालय का चारदीवारी निर्माण नहीं होने से छात्र छात्राओं और शिक्षकों परेशानी होती थी। लेकिन अब परेशानी दूर हो जायेगी। जिप सदस्य ने गुणवत्तापूर्ण चारदीवारी निर्माण कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर विनोद प्रसाद, अमरनाथ जयसवाल, मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद, महादेव प्रसाद, शिक्षक संतोष ठाकुर, धनंजय पटेल, दिलीप जयसवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।