



खरौंधी/गढ़वा:- प्रखंड के करीवाडीह में हनुमान मंदिर के प्रांगण में दो करोड़ की लागत से बना सूर्य मंदिर का कार्य जोरो पर है। सूर्य मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा आगामी 17 जनवरी को किया जायेगा। गुरुवार की शाम दिल्ली के पूर्व मेयर विपिन बिहारी सिंह ने खुद मंदिर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही लोगो को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।
दिल्ली पूर्व मेयर विपिन बिहारी सिंह ने कहा 17 जरवारी को मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा किया जायेगा।
इसे पूर्व 15 जनवरी को सुबह जलयात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ हो जायेगा। जलयात्रा करिवाडीह गांव घूमते हुए चयनित संगम तट तक जायेगा। जलयात्रा के बाद काशी से पधारे धार्मिक कर्मकांड सह वैदिक अनुष्ठान के प्रकांड विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक पूजन कराया जाएगा।संध्या में तीन घंटा काशी के प्रसिद्ध कथावाचक सौरभ भारद्वाज का धार्मिक प्रवचन होगा। इसी प्रकार 16 जनवरी को भी पुरे दिन विधिवत पूजन, मंत्रोच्चारण और संध्या में तीन घंटा प्रवचन होगा। 17 जनवरी की सुबह विधिवत पूजन व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ-हवन पूर्णाहुति कर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठापन कराया जायेगा।साथ ही बताया 17 जनवरी को महा भंडारण का आयोजन किया गया है। वही दोपहर 2 बजे बिहार के भोजपुरी गायिका हेमा पांडे व उनके टीम भक्ति जागरण कार्यक्रम करेंगे। इस दौरान अमरेंद्र सिंह,विनोद सिंह, रामचंद्र सिंह, बीड़ीसी विकास कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।