



श्री बंशीधर नगर:–:गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठानों पर तिरंगा झंडा आन बान और शान से फहराया गया। झंडारोहण के बाद तिरंगे झंडे को सलामी दी गई। सभी स्थानों पर समयानुसार झंडोतोलन किया गया। सर्वप्रथम अनुमंडल कार्यालय वएसडीओ आवास पर अनुमंडल पदाधिकारी रतन कुमार सिंह,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय व आवास पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केसरी,पुलिस निरीक्षक कार्यालय पर रतन कुमार सिंह,प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी,अंचल कार्यालय पर अंचलाधिकारी सुनील कुमार, बाल विकास परियोजना कार्यालय में,अनुमंडलीय अस्पताल में उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा कुमारी, श्री बंशीधर नगर थाना में थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह, महिला थाना में थाना प्रभारी पिंकी कुमारी साव, श्री बंशीधर नगर पंचायत कार्यालय पर कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी, चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज श्री बंशीधर नगर इकाई के कार्यालय में चेंबर अध्यक्ष शंभूनाथ सौदागर,मख्तब जब्बारिया मदरसा में सदर तौहिद खान, वन कार्यालय में रेंजर प्रमोद कुमार, भारतीय स्टेट बैंक,सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा पाल्हे कला, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा पुरैनी, ग्रामीण बैंक, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कार्यालय में ,अंबालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय में,जमा दो उच्च विद्यालय में, सरस्वती विद्या मंदिर में अध्यक्ष जोखू प्रसाद सहित कई जगह पर आन बान शान के साथ झंडोत्तोलन किया गया। झंडोत्तोलन के पश्चात राष्ट्रगान के साथ तिरंगे झंडे को सलामी दी गई। वहीं भारत माता की जय वंदे मातरम..वीर शहीद अमर रहे.. महात्मा गांधी अमर रहे.. सुभाष चंद्र बोस अमर रहे.. आदि के नारे लगाए गए।
अनुमंडल मैदान में अनुमंडल पदाधिकारी रतन कुमार सिंह ने आन बान और शान के साथ तिरंगा झंडा फहराया। अनुमंडल मैदान में झंडोतोलन के बाद मुख्य समारोह के दौरान विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए।झंडोतोलन के बाद विद्यालयों के बच्चों ने परेड के माध्यम से झंडे को सलामी दी।
:–परेड का निरीक्षण करते एसडीओ व एसडीपीओ
इस दौरान एसडीओ रतन कुमार सिंह और एसडीपीओ प्रमोद कुमार केसरी ने परेड का निरीक्षण किया। तत्पश्चात छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान कर वंदे मातरम की गीत प्रस्तुत की गई। वही सरकारी कार्यालय से विभिन्न तरह की झांकियां निकाली गई।
:–गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते एसडीओ रतन सिंह
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी रतन कुमार सिंह ने कहा कि देश को सशक्त, उन्नत और अग्रणी बनने के लिए सभी को संविधान का अनुपालन करना होगा। देश आजाद होने के बाद देश को चलाने के लिए अपना संविधान लागू किया गया। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत के संविधान को प्रभाव में लाया गया था। इस दिन को हिंदुस्तान में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है. भारतीय स्वतंत्रता के बाद राष्ट्र को ब्रिटिश राज से अलग एक गणतंत्र मिला था. 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा संविधान को अपनाया गया था और 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था. उधर अनुमंडल मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित करने की विधि व्यवस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स श्री बंशीधर नगर इकाई की ओर से की गई।
गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य रूप से डीसीएलआर अब्दुल समद,कार्यपालक दण्डाधिकारी हंस हेम्ब्रम,प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष शैलेश कुमार चौबे, पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह,प्रमुख उर्मिला देवी,प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार सिंह,थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह,महिला थाना प्रभारी पिंकी कुमार साह,डॉ कैसर आलम,डॉ संतोष कुमार,बीपीओ तहमीना प्रवीण,तस्लीम खान सीनियर,आप नेता मंटू पांडे, चेंबर अध्यक्ष शंभू नाथ सौदागर, सचिव गोपाल प्रसाद जायसवाल,शमीम खान,तस्लीम खान,हृदयानंद कमलापूरी, कमलेश पांडेय,विद्या भास्कर,अनूप निराला,ओमप्रकाश चौबे, रंजन कुमार,राहुल जायसवाल मिक्की,
सहित अन्य लोग मौजूद थे।