श्री शिव शक्ति महायज्ञ की कलश यात्रा कल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सज धज कर तैयार यज्ञ मण्डप

सगमा : प्रखंड मुख्यालय स्थित भैया रूद्र प्रताप देव उच्च विद्यालय सगमा के प्रांगण में यज्ञाचार्य श्री राधे बोलो राधे जी महाराज संगम तट नैनी प्रयागराज के नेतृत्व में 29 जनवरी से 6 फरवरी तक कराए जा रहे नव दिवसीय श्री शिव शक्ति महायज्ञ की शुरुआत 29 जनवरी को कलशयात्रा के साथ शुरु होगा जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। यज्ञ समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार दुबे व संयोजक हरिदास यादव ने बताया कि नव दिवसीय श्री शिव शक्ति महायज्ञ का शुभारंभ 29 जनवरी सोमवार को कलश यात्रा के साथ किया जाएगा जिसमें जल यात्रा में रथ घोडा की व्यवस्था की गई है। जिसमें अगल-बगल दर्जनों गांव से हजारों की संख्या में महिला पुरुष व कन्याएं कलश यात्रा में शामिल होंगे। यज्ञ स्थल पर 9 दिनों तक यज्ञ स्थल पर लगे झुला रेल गाड़ी का आनंद उठाएंगे जबकि प्रतिदिन रात्रि में सनातन धर्म ग्रंथो से संबंधित जगत कल्याण को लेकर प्रवचन का आयोजन किया गया है। शिव शक्ति महायज्ञ के लिए 28 जनवरी को शंखनाद अंकुर रोपण किया गया। इसके साथ 29 जनवरी को कलश यात्रा मंडप प्रवेश पंचांग पूजन कर कलश यात्रा निकाली जाएगी कलश यात्रा यज्ञ मंडप से होते हुए शारदा गांव तूरा नदी से वैदिक मंत्रों चार के साथ कलश में जल भरकर यज्ञ मंडप में स्थापित किया जाएगा। महायज्ञ को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस यज्ञ स्थल पर जिले के विभिन्न गांव प्रखंड के लोग कलश यात्रा में शामिल होंगे। यज्ञ स्थल पर प्रत्येक दिन सुबह 8 बजे से 1 बजे तक पूजा हवन दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक काशी नगरी से आई श्रीमती प्रियंका पांडे के द्वारा श्री राम कथा का आयोजन तथा रात्रि 8 बजे से 1 बजे तक रासलीला का कार्यक्रम दिखाया जाएगा बाहर से आने वाले अतिथियों के लिए समुचित व्यवस्था यज्ञ समिति द्वारा की गई है यज्ञ 29 जनवरी को कलशयात्रा के साथ 7 फरवरी को महा प्रसाद के साथ पूर्णाहुति होगी।

Leave a Comment