भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र की आयरन लेडी विजयालक्ष्मी पलामू लोकसभा चुनाव में कितनी दावेदारी में आगे बढ़ सकती है

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

 

श्री बंशीधर नगर:–पलामू लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी में लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों की दावेदार की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। हम बात कर रहे हैं श्री बंशीधर नगर पंचायत के अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी की जो एक सशक्त महिला है जो की झारखंड के पलामू जिला के अंतर्गत हैंदरनगर प्रखंड की मूल निवासी हैं। प्रारंभिक शिक्षा हिमाचल प्रदेश के रामपुर ज्युरी में हुई है, इनके माता पिता वर्तमान में वही पर रहते हैं।प्रथम पंचायत चुनाव में नगर ऊंटरी से रिकॉर्ड मतों से जिला पार्षद पद पर निर्वाचित हुई थी।इसके बाद पुनः दुसरी बार नगर पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद क्षेत्र की समुचित विकास का लकीर खींचकर एक नए आयाम पर नगर पंचायत को पहुंचा कर वो अपने पहचान की मोहताज नहीं है। इसी सिलसिले में लगातार 2019 से भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से हमेशा संपर्क में है और 2024 लोकसभा चुनाव पलामू महिला आरक्षण बिल पारित होने के बाद और तेज प्रयास करते हुए प्रदेश के नेताओं से लेकर केंद्रीय नेताओं और‌ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोगों तक अपनी दावेदारी को मजबूती से रखा है। उन्होंने यह अस्वस्थ भी किया है की लोकसभा चुनाव में पार्टी उन पर विश्वास कर टिकट देती है तो रिकॉर्ड मतों से पलामू लोकसभा सीट जीतकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के हाथों को मजबूत किया जायेगा। वर्तमान दौर में पलामू संसदीय क्षेत्र से पुरुष प्रतिनिधित्व की संख्या अधिकतम हैं लेकिन भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र की आयरन लेडी विजयालक्ष्मी
पलामू लोकसभा चुनाव में कितनी दावेदारी में आगे बढ़ सकती है यह देखना दिलचस्प होगा।

Leave a Comment