
विभागवार सभी योजनाओं की गई समीक्षा
श्री बंशीधर नगर/गढ़वा:—-प्रखंड कार्यालय के सभागार में पंचायत समिति की बैठक प्रमुख उर्मिला देवी की अध्यक्षता में शनिवार को सम्पन्न हुई बैठक में विभागवार सभी योजनाओं की समीक्षा की गई।बैठक में शिक्षा विभाग द्वारा नव प्राथमिक विद्यालय टीकुलडीहा में शौचालय निर्माण एवं नव प्राथमिक विद्यालय, साहू टोला कोलझिकी में विद्युत कनेक्शन नहीं होने की जानकारी दिया गया जिस पर प्रमुख उर्मिला देवी ने शीघ्र बिजली कनेक्शन कराने एवं तिकुलडीहा विद्यालय में 15वे वित्त से शौचालय योजना लिये जाने का आदेश दिया।प्रमुख उर्मिला देवी ने स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र डीडीटी का छिड़काव कराने का निर्देश दिया, साथ ही कोलझिकी उपस्वास्थ्य केंद्र के एएनएम द्वारा केंद्र नही खोले जाने पर स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया।सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे ने कहा कि अनाधिकृत रूप से संचालित अस्पतालों पर शीघ्र कारवाई किया जाना चाहिये।पंचायत समिति सदस्य कधवन के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र नही खोले जाने तथा पर्यवेक्षिका द्वारा निमित रूप से जांच नहीं किये जाने पर नाराजगी व्यक्त किया गया।प्रमुख ने पर्यवेक्षिका को नियमित रूप से जांच करने का निर्देश दिया। इस तरह की शिकायत पुनः प्राप्त होने पर विभागीय कार्रवाई हेतु उपायुक्त महोदय को प्रतिवेदित किया जाएगा हर घर जलनल योजना में विलम्ब से कार्य प्रारभ करने को लेकर पीएचडी विभाग के कर्मी को फटकार लगाते हुये ससमय कार्य नहीं करने वाले संवेदक की सूची लिखित रूप में प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया,तथा संबंधित संवेदक को काली सूची में डालने का निर्देश दिया गया।मनरेगा में वेंडर द्वारा लाभुक को सामग्री नही दिये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये विधायक प्रतिनिधि लालमोहन यादव ने कहा की संबंधित लाभुक कों शीघ्र योजना में मैटेरियल उपलब्ध कराया जाये। जेएसएलपीएस द्वारा महिला उद्यमियों को ऋण प्रदान करने की योजना की विस्तार से जानकारी दिया गया।बैठक में बीडीओ अदिति गुप्ता,सांसद प्रतिनिधि मुकेश कुमार चौबे,विधायक प्रतिनिधि लालमोहन यादव,उपप्रमुख गणेश प्रताप देव,पंचायत समिति सदस्य कृष्णा राम,रबिंद्र राम,मृदुला द्विवेदी, राधा देवी, पुष्पा देवी, फते मोहम्मद अंसारी, सैयद अंसारी, लालो खातून, चिंतामणि देवी, प्रधान सहायक अनिल कुमार सिंह,बीपीओ राजदीप कुमार,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सोसलिस्ट राम,प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सत्यप्रिय तिवारी, प्रखंड समन्वयक कौशल कुमार , पंचायत सचिव बीरेंद्र कुमार सिंह, अमन केशरी, सीमा, सरोती कुमारी सहित बड़ी संख्या में कर्मी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।






