प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी ने की छात्र छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्री बंशीधर नगर-प्रखंड के विलासपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कक्षा 8 के 35 छात्र छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया गया साइकिल वितरण का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी,पूर्व प्रमुख रविन्द्र कुमार पासवान,विद्यालय के प्रधानाध्यापिका कुसुम कुमारी ने किया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी ने कहा कि साइकिल मिलने से दूर दराज से विद्यालय आने वाले छात्र छात्राओं को सुबिधा होगी उन्होंने छात्र छात्राओं से प्रतिदिन विद्यालय आने तथा मन लगाकर पढ़ने की अपील किया मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश पासवान,मुखिया प्रतिनिधि राजेन्द्र प्रसाद यादव,विद्यालय के सभी शिक्षक व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Comment