
श्री बंशीधर नगर :- विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर गुरुवार को अनुमंडल अस्पताल परिसर में 11 जुलाई से 10 अगस्त तक चलने वाला परिवार नियोजन पखवारा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीस सूत्री अध्यक्ष शैलेश चौबे,सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे, विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश गुप्ता, विभूति भूषण चौबे, जिप प्रतिनिधि प्रमोद राम, प्रमुख प्रतिनिधि रबिंद्र पासवान, उप प्रमुख गणेश देव, तथा उपाधीक्षक सुचित्रा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान जनसंख्या नियंत्रण पर जानकारी देते हुए अस्पताल के उपाधीक्षक सुचित्रा कुमारी ने बताया की स्वास्थ विभाग द्वारा कई योजना चलाया जा रहा है जिसमे बंध्यकरण आपरेशन, पुरुष नसबंदी, कॉन्डम सहित अन्य योजना है जिससे बढ़ते जनसंख्या पर नियंत्रण किया जा सकता है। उपस्थित अतिथियों ने कहा की भारत सरकार जनसंख्या नियंत्रण के लिए कई योजना चला रही है। इसके लिए व्यापक पैमाने पर प्रचार प्रसार की जरूरत है। उन्होंने कहा की ग्राम सहिया अपने अपने कार्य क्षेत्र में नियंत्रण को लेकर लोगो को जागरूक करे। हम दो हमारे दो मूल मंत्र के साथ लोगो को स्वास्थ विभाग द्वारा चलाए जा रहे सुविधा का लाभ ले। कार्यक्रम में नेत्र पदाधिकारी नागेश्वर प्रसाद सिंह, प्रधान सहायक राजेश कुमार सिन्हा, बीपेश राज तमांग, अनुरंजन पांडेय, कृति कुमारी ,अनिमेष राज,लेखा प्रबंधक करुणा कुमारी,अशफाक अहमद,सीएचओ प्रेमा लकड़ा, सोनम कुमारी,अस्पताल कर्मी सुषमा गुप्ता, संचरिया तिग्गा,नीलम लता,गरिमा तिर्की, सबीना खातून, संगीता कुमारी, रेशम कुमारी सहित काफी संख्या में अस्पताल के कर्मी और ग्राम सहिया उपस्थित थे।






