पुलिस ने युवक की पिटाई गंभीर रूप से घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गढ़वा:–भवनाथपुर थाना अंतर्गत हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के कवलदाग गांव निवासी उदय राम के 16 वर्षीय पुत्र सत्या कुमार पासवान पुलिस की पिटाई से गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।घटना के संंबंध में घायल किशोर ने बताया कि वह हरिहरपुर हाईस्कूल में 10 वीं कक्षा का छात्र है। नौ जुलाई को पहले से काट कर रखे गए बांस को घर लाने को लेकर उसकी सगी चाची सविता देवी के साथ झगड़ा हुआ था। मारपीट का वीडियो एक और चाची प्रिया देवी ने अपने मोबाइल से बना लिया। उसके बाद सविता देवी ने हरिहरपुर ओपी में मारपीट की घटना को लेकर शिकायत कर दी। उक्त वीडियो को पुलिस को दे दिया। उसके बाद उसी दिन हरिहरपुर ओपी पुलिस ने उसे पकड़कर साथ ले गई। आरोप लगाया कि ओपी में ले जाकर पुलिस ने उसकी जमकर पिटाई की। उठाकर जमीन पर पटका भी दिया। पुलिस ने उसके तलवे पर डंडे से पीटा । उसके बाद उसे 10 जुलाई की शाम को ओपी में सत्या के पिता से बांड लिखाकर छोड़ा दिया गया। उसके बाद रात में ही सत्या जब दर्द से कराहने लगा, तब परिवारवालों को पुलिस द्वारा पीटे जाने की जानकारी हुई। उसके बाद गुरुवार को उसे सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। भुक्तभोगी किशोर के पिता ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस के वरीय अधिकारियों से शिकायत करेंगे। पुलिस अधिकारियों से उन्हें न्याय नहीं मिला तो कोर्ट जाएंगे।

इस संबंध में पूछे जाने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी नहीं है घटना के बारे में जानकारी ली जा रही है जो भी मामला सामने आएंगे मामले की जांच की जाएगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment