
श्री बंशीधर नगर-डाक बंगला परिसर में शुक्रवार को भाजपा द्वारा विधानसभा स्तरीय अभिनंदन विजय संकल्प सभा के मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा विधायक अमर कुमार बाउरी, तीसरी बार पलामू लोकसभा क्षेत्र से विजयी सांसद बीड़ी राम,विधायक भानु प्रताप शाही के आगमन पर भाजपा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से हनुमान मोड़ पर भव्य स्वागत किया जायेगा. उक्त आशय की जानकारी देते हुये अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष चुने जाने के बाद अमर कुमार बाउरी का आगमन गढ़वा जिला में पहली बार हो रहा है.उन्होंने बताया कि स्वागत करने का निर्णय अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक में लिया गया है.स्वागत का नेतृत्व अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष स्वयं करेंगे.उनके साथ जिला महामंत्री उपेन्द्र दास,जिला महामंत्री राजेश्वर बैठा,सुरेंद्र राम,जिला उपाध्यक्ष अशोक पासवान, प्रियंका देवी,सूचित कुमार रवि,सुनील पासवान,ललित राम,मनोज फौजी,जिला परिषद सदस्य मोहन पासवान,राजेश बैठा,सत्येंद्र पासवान सहित सभी मण्डल के अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे.






