नगर ऊंटारी थाना के महिला पुलिस ने लड़की को बरामद कर बिहार पुलिस व उसके परिजनों को सौंप दिया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्री बंशीधर नगर:—बिहार के भोजपुर जिला से लापता एक लड़की को नगर ऊंटारी थाना के महिला पुलिस ने मुख्य बाजार से बरामद कर शुक्रवार को बिहार पुलिस व उसके परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार भोजपुर जिला अंतर्गत ईमादपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी इंद्रजीत राम ने विगत 13 जून 2024 को स्थानीय थाने में आवेदन देकर अपनी पुत्री रेखा कुमारी उम्र 21 वर्ष की लापता होने का मामला दर्ज कराया था।
इसके बाद ईमादपुर थाना कांड संख्या 72/24 दिनांक 13 .7.2024 धारा 137 (2)/140 (3) bns 2023 के तहत प्राथमिक की दर्ज कर अनुसंधान में जुट गया। इसी बीच नगर ऊंटारी महिला पुलिस ने लापता लड़की को नगर उंटारी से बरामद कर संबंधित थाना व उसके परिजनों को सूचना दिया.
महिला पुलिस के पूछताछ के दौरान लापता हुई लड़की रेखा कुमारी ने बताया कि नगर उंटारी थाना क्षेत्र के कोइंदी गांव निवासी रैहमत अंसारी के पुत्र सलीम अंसारी उर्फ राजू बॉस से पिछले 6 माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था.रेखा ने बताया कि उसका प्रेमी भोजपुर जिला में ही ठेकेदारी का काम करता था।
जिससे मार्च माह में फोन के माध्यम से उससे संपर्क हुआ। इसी बीच सलीम अंसारी ने लड़की को शादी का झांसा देकर 3 जून को उसके गांव से भगाकर उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में अपनी बहन के घर ले गया। वहां लड़की को दो माह तक रखा।
लड़की ने बताया कि अपनी बहन के घर से 16 अगस्त को अपने घर नगर ऊंटारी लाया। यहां लाने के बाद सलीम किराए के मकान लेकर लड़की के साथ रहता था। लड़की ने बताया कि यहां आने के बाद लड़का शादी करने से इनकार करने लगा और दोनों के बीच तीखी नोकझोंक भी होने लगी इसी बीच लड़का ने लड़की को चकमा देकर यहां से फरार हो गया।
लड़की ने काफी खोजबीन की लेकिन कहीं अता-पता नहीं चला। 2 दिन पूर्व लड़की नगर ऊंटारी मुख्य बाजार में जाकर प्रेमी सलीम अंसारी को खोजने निकली थी। इसी बीच नगर ऊंटारी महिला थाना पुलिस ने लकड़ी को गिरफ्तार कर थाना ले गई। पूछताछ के दौरान लड़की ने घटनाक्रम की पूरी जानकारी साझा की।

Leave a Comment