पूर्व मुखिया के पिता दलीपन यादव का हुआ निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सगमा : धुरकी थाना क्षेत्र सगमा गांव निवासी व सगमा पंचायत के पूर्व मुखिया नारायण दास यादव के पिता दलीपन प्रसाद यादव उम्र 84 वर्ष शनिवार को निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक वह काफी दिनों से बीमार थे। उनका इलाज रांची से चल रहा था। शनिवार को दो बजे उनका निधन उनके पैतृक आवास सगमा पर हो गया। निधन की खबर सुनते ही पूरे प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व मुखिया नारायण दास यादव आवास पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर गहरी संवेदना व्यक्त किया। रविवार को 10 बजे सगमा शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वे अपने पीछे तीन लड़का व एक लड़की सहित भरा पूरा परिवार छोड़कर दुनिया से अलविदा हो गए। परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल हो गया हैं। झामुमो वरिष्ठ नेता ताहिर अंसारी ने कहा कि दलीपन प्रसाद यादव नेक दिल इंसान के साथ एक सच्चे समाजसेवी थे। पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव के पुत्र मानवेन्द्र प्रताप देव ने कहा की दलीपन यादव हमेशा गरीब के हक की लड़ाई लड़ा करते थे उनकी कमी हमेशा महसूस होगा। निधन की सूचना मिलने पर झामुमो में वरिष्ठ नेता ताहिर अंसारी पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव के पुत्र मानवेंद्र प्रताप देव, प्रमुख अजय कुमार साह, डॉ हरिदास यादव,अरुण यादव,मुक्तेश्वर पांडेय, राहत हुसैन,अमरनाथ पांडेय, पप्पू सिंह,श्रवण सिंह,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष देवचंद यादव,चंदन यादव,जय गोपाल यादव,सुभाष यादव,हजारी प्रसाद यादव,अजय यादव,शोएब आलम, सहित बड़ी संख्या में गहरी संवेदना व्यक्त किया।

Leave a Comment